स्काइप कनेक्ट के लिए आपको आवश्यक इंटरनेट बैंडविड्थ की मात्रा इस पर निर्भर करती है:
- ईमेल, ब्राउज़िंग और अन्य डेटा के लिए आप अपने वर्तमान इंटरनेट कनेक्शन का कितना उपयोग करते हैं.
- आपकी कंपनी को कितने समवर्ती कॉल्स का अनुभव होने की संभावना है.
आपके लिए आवश्यक कॉल क्षमता पर निर्भर, स्काइप कनेक्ट के लिए एक समर्पित इंटरनेट कनेक्शन प्राप्त करना उचित हो सकता है. हम अनुशंसा करते हैं कि आपके द्वारा अपनी कंपनी की सटीक आवश्यकताएँ निर्धारित करते समय आप विशेषज्ञों की सलाह लें.
यहाँ एक तालिका है, जो समवर्ती कॉल्स की अनुमानित संख्या दिखाती है, जिन्हें सामान्य इंटरनेट कनेक्शन के आधार पर G.729 का उपयोग करके किया जा सकता हैं:
ब्रॉडबैंड प्रकार | डाउनलोड गति | अपलोड गति | समवर्ती कॉल्स की संख्या |
ADSL 0.5mb | 512kbs | 256kbs | 6 |
ADSL 1mb | 1024kbs | 512kbs | 12 |
ADSL 8mb | 8192kbs | 512kbs | 12 |
SDSL/लीज्ड लाइन 2mb | 2048kbs | 2048kbs | 48 |
इस प्रकार के कनेक्शन से संबद्ध अत्यंत विलंबता के कारण, जो वॉइस की गुणवत्ता को गंभीर रूप से प्रभाव कर सकती है, स्काइप, स्काइप कनेक्ट के लिए सेटलाइट इंटरनेट लिंक्स या मोबाइल इंटरनेट कनेक्शन के उपयोग की अनुशंसा नहीं करता है.
स्काइप कनेक्ट के बारे में अधिक जानें.